नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल अभद्रता मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को समन जारी किया। उन्हें शुक्रवार को महिला आयोग के समक्ष सुबह 11 बजे पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। महिला आयोग ने घटना की मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।


