श्रीनगर । कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसोर्ट गुलमर्ग में दो दिन हुई बर्फबारी ने पर्यटकों को अपनी तरफ खींचा है। साथ ही कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।
बर्फबारी का पता चलते ही दोगुनी संख्या में पर्यटकों ने यहां का रुख किया है। पर्यटकों को यहां मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।एक स्थानीय टूरिस्ट गाइड तंजील अहमद ने कहा कि बर्फबारी के बाद गुलमर्ग एक बार फिर से सफ़ेद चादर से ढक गया। यहां की सुंदरता में चार चांद लग गए।


