नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) रेशम मार्ग (सिल्क रूट) की तरह एक बड़ा गेम चेंजर साबित होगा। आईएमईसी के लिए पिछले साल भारत की मेजबानी में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के दौरान एक समझौता हुआ था।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) रेशम मार्ग (सिल्क रूट) की तरह एक बड़ा गेम चेंजर साबित होगा। आईएमईसी के लिए पिछले साल भारत की मेजबानी में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के दौरान एक समझौता हुआ था।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सशस्त्र बल को कुशल बनाए रखने के लिए अवांछनीय तत्वों को बाहर निकालना आवश्यक है। शीर्ष अदालत ने सहकर्मी पर हमला करने वाले सीआरपीएफ कर्मी की अनिवार्य सेवानिवृत्ति को बरकरार रखा। अदालत ने कहा कि अनिवार्य सेवानिवृत्ति किसी कर्मचारी की सेवा समाप्त करने का दूसरा रूप है और यह सेवानिवृत्ति, लाभों के लिए उसकी पात्रता को प्रभावित किए बगैर, कैडर से बेकार चीजों को हटाने का एक अच्छी तरह से स्वीकृत तरीका है।
रोहतास । रोहतास में ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग झूलस गये। घायल लोगों में एक की हालत चिंताजनक होने की वजह से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दो घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के गोटपा गांव की है। मृतक में एक किशोर भी शामिल हैं।
कोलकाता । कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस को बारिश से बाधित मुकाबले में 18 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
ओटावा। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडाई अधिकारियों शनिवार को चौथे संदिग्ध भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। कनाडा के ब्रैम्पटन, सरे और एबट्सफोर्ड के निवासी अमरदीप सिंह (22 वर्षीय) पर फर्स्ट डिग्री हत्या व हत्या की साजिश रचने का लगाया गया है।
बदरीनाथ । मांगलिक स्वर लहरियों के बीच आज बदरीनाथ धाम के कपाट खुल गए है। श्रद्धालु अब छह माह यहीं भगवान बदरीविशाल के दर्शन और पूजा कर सकेंगे। हजारों श्रद्धालु इस पावन पल के साक्षी बने। कपाट खुलते ही धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं, सीएम धामी ने भी तीर्थयात्रियों को धाम के कपाट खुलने की शुभकामनाएं दी।
ऊखीमठ । बाबा केदारनाथ की डोली आज रात्रि प्रवास के लिए दूसरे पड़ाव फाटा पहुंचेगी। विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से बाबा केदार की डोली ने अपने दूसरे पड़ाव के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा केदार की जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
कानपुर । नौटंकी में द्विअर्थी संवाद और अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले कलाकार रंपत सिंह भदौरिया सोमवार को दुनिया से रुखसत हो गए। वह 64 साल के थे। चार दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज पड़ा था। हैलट इमरजेंसी में उन्होंने सोमवार को आखिरी सांस ली। अभिनय की शुरूआत उन्होंने 12 साल की उम्र में राजा हरिश्चंद्र नौटंकी से की थी और आखिरी बार 28 अप्रैल को उन्नाव में इसी नौटंकी में हिस्सा लेकर दुनिया छोड़ी।
जालंधर। जालंधर कैंट से सटे जमशेर खास के पत्ती सेखों के रहने वाले 34 वर्षीय युवक की दुबई में झगड़े के बाद पंजाबी युवकों ने तेजधार हथियार से वारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पंकज डौल पुत्र बलविंदर के रूप मे हुई है। पंकज के साथ काम करने वाले साथियों ने रात करीब साढ़े नौ बजे इसकी जानकारी छोटे भाई गुरप्रीत डौल उर्फ गोपी को दी थी।
जीरकपुर । जीरकपुर के सिंहपुर चौक पर मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अपनी मां के साथ एक्टिवा पर जा रही छात्रा को ट्रक चालक ने कुचल दिया। छात्रा अनन्या की मौके पर ही मौत हो गई। अनन्या मानव मंगल स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। हादसा सिंहपुरा चौक से पीछे गुलिस्तान पैलिस के सामने हुआ।
जम्मू और कश्मीर। कुलगाम जिले के रेडवानी पाइन इलाके में सोमवार देर रात आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। दोनों ओर से भारी फायरिंग हो रही है। पुलिस ने बताया कि रेडवानी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने पूरे गांव को घेर लिया गया। गांव में प्रवेश तथा निकासी के सभी रास्तों को सील कर दिया गया।
नई दिल्ली। भारत ने अथक प्रयासों के बाद जीवित जीवाणु से टीबी का टीका विकसित करने में सफलता हासिल कर ली। इंसानों पर इसका पहला परीक्षण सफल रहा, जिसमें 28 दिन में सुरक्षा और इम्यूनोजेनेसिटी (एंटीबॉडी उत्पादन) स्तर पर बेहतर नतीजे मिले हैं।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।