दक्षिण चीन सागर और उत्तरी प्रशांत महासागर में तैनात भारत का मल्टी-रोल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस शिवालिक ऑफ द पैसिफिक (रिमपैक) एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के लिए हवाई के पर्ल हार्बर पहुंच गया है। रिमपैक दुनिया का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास है।
दक्षिण चीन सागर और उत्तरी प्रशांत महासागर में तैनात भारत का मल्टी-रोल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस शिवालिक ऑफ द पैसिफिक (रिमपैक) एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के लिए हवाई के पर्ल हार्बर पहुंच गया है। रिमपैक दुनिया का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास है।
नई दिल्ली । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि अगले दो दिनों के भीतर राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) नीट-पीजी के नए कार्यक्रम की घोषणा करेगा। नीट-पीजी उन परीक्षाओं में से एक है, जिन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच एहतियात के तौर पर पिछले सप्ताह रद्द कर दिया गया था।
नई दिल्ली। हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए विश्व बैंक ने भारत को 150 करोड़ डॉलर की मदद को मंजूरी दी है। इससे भारत को नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देन में मदद मिलेगी। विश्व बैंक ने शनिवार को बताया कि निम्न-कार्बन ऊर्जा कार्यक्रम विकास नीति के तहत वित्तपोषण प्रोत्साहन का यह दूसरा चरण है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' रविवार (30 जून) यानी आज फिर से शुरू हो रहा है। 'मन की बात' प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें पीएम देश की जनता के साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं। कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है।
नई दिल्ली दक्षिणी दिल्ली के रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में 1100 पेड़ों की कटाई के मामले में दिल्ली सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इस विषय पर शनिवार को दिल्ली के सभी मंत्रियों की बैठक हुई। तबीयत खराब होने की वजह से कैबिनेट मंत्री आतिशी ने ऑनलाइन हिस्सा लिया।
नई दिल्ली । राजधानी में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से 24 घंटे बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। निचले इलाकों में बसीं कॉलोनियों के घरों के बेसमेंट में पानी भर गया। वहां देखने पर केवल पानी-पानी नजर आ रहा है। यहां खड़ीं गाड़ियां पानी में डूब गईं। वहीं, लोग मजबूरन अपने वाहन घर के बाहर खड़े कर रहे हैं।
कीव । रूस ने यूक्रेन के शहर विनियांस्क मिसाइलें दागीं हैं, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 31 लोग घायल हो गए हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि रूस की सेना ने शनिवार को दक्षिणी पूर्वी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के बाहर विनियांस्क शहर पर मिसाइलें दागीं हैं।
नोएडा । भारत में बैठकर संयुक्त राज्य अमेरिका के निवासियों से करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का थाना सेक्टर-142 पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सेक्टर-90 स्थित भूटानी अल्फाथम बिल्डिंग में चार महीने से कॉल सेंटर चल रहा था।
बालटाल । बम-बम भोले और जय शिव शंकर के जयघोष के साथ शनिवार को पहले दिन श्री अमरनाथ गुफा में 13,827 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। जयघोषों के साथ बाबा के दरबार में पूरा माहौल शिवमय रहा। इससे पहले तड़के बालटाल और पहलगाम रूट से शिवभक्तों का जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ।
नई दिल्ली । पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते भूस्खलन से सड़कें बंद हैं, वहीं मैदानी राज्यों में सड़कों पर पानी भर गया है। अरुणाचल प्रदेश में टेलीफोन की लाइनें टूट गई हैं।
बारबाडोस। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 11 साल का सूखा समाप्त किया। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में दमदार रहा और टीम ने ग्रुप चरण से लेकर फाइनल तक अपना लोहा मनवाया।
होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में टांडा रोड पर अड्डा सरां के पास दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना कार और ट्रक की भीषण टक्कर होने से हुई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।