चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर गोलू गोहाना को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन के नेतृत्व में टीम ने सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास आरोपी का पीछा कर उसे दबोच लिया।
चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर गोलू गोहाना को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन के नेतृत्व में टीम ने सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास आरोपी का पीछा कर उसे दबोच लिया।
केदारनाथ । केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोषों से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने।
बागेश्वर । बागेश्वर जिले में भूकंप के झटकों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार शाम एक बार फिर रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के सूपी के समीपवर्ती क्षेत्र में जमीन के भीतर पांच किलोमीटर की गहराई पर था।
नई दिल्ली । सीबीआई ने साइबर अपराध नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए असम की राजधानी गुवाहाटी से एक अहम साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। उसने अवैध तरीके से 10,000 से अधिक सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी उबैद उल्लाह पिछले साल अगस्त से फरार था और उसे रविवार तड़के पकड़ा गया।
तरावड़ी । राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित तरावड़ी-शामगढ़ के बीच फ्लाईओवर पर कार चालक के अचानक ब्रेक लगाने से श्रद्धालुओं की दो बसों सहित नौ वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए तरावड़ी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
बठिंडा । बठिडा जिले के मौड़ क्षेत्र के एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत महिला साइंस टीचर के साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित गणित शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बरेली । बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव कांधरपुर निवासी सत्यम शर्मा की पत्नी बरखा का शव रविवार दोपहर कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। मृतका के मायके वालों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
आगरा । आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र के कारोबारी ने पुराने संबंधों का हवाला देकर और एक परिचित की गारंटी पर हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के 35 से ज्यादा लोगों से 630 किलो चांदी उधार ले ली। तकादा करने पर आरोपी पहले टालमटोल करता रहा। इसके बाद परिवार समेत घर खाली कर भाग गया।
अहमदाबाद । अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता लेने के प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इन्हें ठुकरा दिया। राशिद ने यह बात अपनी किताब 'राशिद खान: फ्रॉम स्ट्रीट्स टू स्टारडम' में साझा की है।
छतरपुर। छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फिरंगी पछाड़ इलाके में स्थित लक्ष्मी मंदिर के पीछे एक नमकीन गोदाम में रविवार रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ गया।
कानपुर । कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित विराटनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रविवार सुबह मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी पिता ने अपनी ही दो सगी जुड़वां बेटियों (11) की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
सियोल । एशिया में एक बार फिर तनाव की लहर तेज हो गई है। रविवार को दक्षिण कोरिया ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने अपनी पूर्वी समुद्री सीमा की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब क्षेत्र पहले से ही सुरक्षा चुनौतियों और शक्ति संतुलन के दबाव से जूझ रहा है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।