पंजाब । पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में चंडीगढ़ हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट मामले के मुख्य अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर ग्रामीण के थाना रामदास के गांव पासिया निवासी रोहन मसीह को गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया गया है। पंजाब के डीजीपी गाैरव यादव ने इस बारे में जानकारी साझा की।


