बहादुरगढ़ । बहादुरगढ़ के मॉडल टाउन इलाके में सोमवार सुबह बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपटकर फरार हो गए। गली में एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में ये वारदात कैद हो गई।
वहीं, मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बाइक सवार युवकों ने तोड़ी सोने की चेन
जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन की गली नंबर-5, वार्ड-17 निवासी आयुषी पत्नी जितेंद्र सुबह करीब 10 बजे हाई स्कूल से अपने मकान की तरफ आ रही थीं। इसी दौरान नीले रंग की बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर गले से लॉकेट/सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। बाइक का नंबर HR-12-ए-6084 बताया गया है।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


