नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार का शिकार हुई है। पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवा डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 3 बजे सुभाष नगर थाना क्षेत्र में हुआ।


