नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में गुरुवार शाम बैंक्वेट हॉल पर कब्जे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि 10 से 15 लोगों ने शुभम बैंक्वेट हॉल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक महिला के पैर में गोली लग गई। घटना के दौरान बैंक्वेट हॉल में कई महिलाएं भी मौजूद थीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बैंक्वेट हॉल पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ विवाद
दिल्ली के मधु विहार इलाका गुरुवार की शाम अंधाधुंध चली गोलियों की गूंज से दहल गया। यहां बने शुभम बैंकिट हॉल पर करीब 10 से 15 लोगों ने गोलियां चलाई। फायरिंग के दौरान एक महिला के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त घटना हुई उस समय कैब महिलाएं भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि शुभम बैंकिट हॉल पर कब्जा करने के लिए फायरिंग की गई है। चश्मदीदों ने बताया कि 10 से 15 राउंड गोलियां चलाई गई और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
दिन में पुलिस पहुंची, शाम को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, सुरेन्द डे का बैंकिट हॉल है, जिसे आजाद चौधरी 7 साल से लीज पर लेकर चला रहा है लेकिन विक्की डेढा, गौरव अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आज दोपहर 2 बजे बैंकिट हॉल पर कब्जा करने के लिए आए थे। दोपहर में उन लोगों ने बैंकिट हॉल पर ताला भी लगा दिया था। जिसके बाद आजाद चौधरी ने पुलिस बुला ली थी। दोनों पक्षों में थाने में भी बुलाया गया था। मामला शांत होने के बाद वही सभी लड़के अपनी गाड़ियों से शाम 6 बजे बैंकिट हॉल पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।
घटना के बाद इलाके में फैली दहशत
फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गयी। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। यहां पीड़ितों का कहना है कि जिस वक्त घटना हुई, उस समय मौके पर एक पुलिस कर्मी भी मौजूद था ,जिनके सामने पूरी घटना हुई है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

