नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। ऐसे में आप-कांग्रेस गठबंधन व भाजपा के वोट में सेंध लगने की संभावना बढ़ गई है। बसपा लंबे समय से दिल्ली की राजनीति में सक्रिय रही है और लोकसभा, विधानसभा व नगर निगम चुनाव लड़ती रही है।


