वैशाली । वैशाली सेक्टर-तीन स्थित प्रगति वेलफेयर सोसाइटी में मंगलवार शाम पांच बजे घर में दोस्त के साथ खेल रहे 16 वर्षीय अल्ताफ पर पिटबुल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। दोस्त के पालतू कुत्ते ने जैसे ही किशोर पर हमला किया वह बचाव के लिए बाहर की ओर दौड़ा लेकिन कुत्ता लगातार उसे काटता रहा। इस दौरान गली में खड़े कुछ लोग मूकदर्शक बने रहे।


