नई दिल्ली। पैसे की मांग और शादी का दबाव बनाने पर डाबड़ी इलाके में की गई थी रूखसार की हत्या। 14 सौ किलोमीटर और चार राज्यों में पीछा करने के बाद उदयपुर राजस्थान से गिरफ्त में आए विपुल टेलर ने खुलासा किया है कि रूखसार उससे फ्लैट की किश्त के लिए पैसे की मांग और उस पर शादी का दबाव बना रही थी।


