सिनेमाघरों में हमेशा कई फिल्में लगी रहती हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कराती हैं। इस महीने कई मशहूर सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में लोगों के मनोरंजन के लिए लगी हुई हैं। जनवरी में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' अभी तक टिकी हुई है।
वहीं, 9 फरवरी को रिलीज हुई शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। वहीं, इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' और विद्युत जामवाल की 'क्रैक' ने भी दस्तक दी है। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को पछाड़ने में लगी हैं।