गुवाहाटी । आज गुवाहाटी सिर्फ शपथ ग्रहण का गवाह नहीं बनेगा, बल्कि असम की राजनीति का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन भी देखेगा। गुवाहाटी के खानापारा में होने वाले समारोह के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार सत्ता संभालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है। भाजपा इस शपथ ग्रहण को पूर्वोत्तर में अपनी लगातार मजबूत होती पकड़ के प्रतीक के तौर पर पेश कर रही है। चुनाव में विकास, कानून-व्यवस्था और आक्रामक संगठनात्मक रणनीति के दम पर एनडीए ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की। अब नजरें नए मंत्रिमंडल और हिमंत सरकार के अगले बड़े संदेश पर टिकी हैं।


