नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता की तुलना बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से की। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी की तरह ही सुनीता अपने पति का पद यानी मुख्यमंत्री पद संभालने की तैयारी में हैं।