दिल्ली। दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी शपथ ली। इस सूची में प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा समेत छह विधायकों के नाम शामिल हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
आज से दिल्ली में भाजपा की सरकार चलेगी। शपथ ग्रहण के दौरान बवाना से विधायक रविंद्र इंद्राज ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इंद्राज बवाना सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने हैं।
कौन हैं बवाना के विधायक रविंद्र इंद्रराज सिंह?
रविंद्र इंद्रराज सिंह ने बवाना विधानसभा सीट से बड़ी जीत हासिल की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के जय भगवान उपकार को हराया था। वह भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। इसके अलावा दिल्ली में काफी लंबे समय से दलित समुदाय के लिए काम भी कर रहे हैं। इसके अलावा 50 वर्षीय इंद्रराज पेशे से एक व्यापारी हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं। रेखा गुप्ता के साथ ही रविंद्र इंद्रराज सिंह भी ऐसे मंत्री हैं जिन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
रविंद्र इंद्रराज सिंह की संपत्ति
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और रविंद्र इंद्रराज सिंह ने चुनावी हलफनामे में अपनी उम्र 50 साल बताई है। दूसरी तरफ दिल्ली सरकार की औसत उम्र 50 साल से कम है। नई कैबिनेट में 44 साल के कपिल मिश्रा सबसे युवा हैं। कपिल मिश्रा के साथ ही 47 के प्रवेश वर्मा और 48 के पंकज कुमार सिंह भी ऐसे मंत्री हैं जिनकी उम्र 50 साल से कम है। वहीं, कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की उम्र 52 साल है। वहीं, जनकपुरी से जीते 58 साल के आशीष सूद कैबिनेट के सबसे उम्रदराज मंत्री हैं। कैबिनेट की औसत उम्र 49.85 साल है।