ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 100 से अधिक बोरवेल ग्रेनो वेस्ट के भूजल को तेजी से खाली कर रहे हैं। इसका असर अब दिखने लगा है। आए दिन प्राधिकरण का कोई ना कोई बोरवेल सूख रहा है, जिसके बाद री-बोरिंग कर बोरवेल को और गहरा किया गया है। अब तक 50 से अधिक बोरवेल की री-बोरिंग की जा चुकी है।


